top header advertisement
Home - उज्जैन << वेस्ट जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय कॉलेज की छात्राऐं भागीदारी

वेस्ट जोन क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय कॉलेज की छात्राऐं भागीदारी


उज्जैन। वेस्ट जोन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए भारतीय कॉलेज की तीन छात्राएं जयपुर के लिए रवाना होंगी। महाविद्यालय क्रीडा अधिकारी श्रीमती नवरत्ना राठौड़ ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संभाग की क्रिकेट महिला प्रतियोगिता में भारतीय महाविद्यालय की छात्राएं कुमारी प्रिया कांग्ले  कुमारी शिखा जैन और कुमारी कीर्ति मीणा के श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वेस्ट जोन क्रिकेट महिला प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था। उक्त छात्राएं आगामी 20 जून 2022 को पूर्णिमा विश्वविद्यालय जयपुर के लिए रवाना होंगी जहाँ वे विक्रम विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय निदेशक  डॉ गिरीश पंड्या प्राचार्य डॉ नीलम महाडिक एवं महाविद्यालय स्टाफ ने शुभकामनाएं दी है।

Leave a reply