top header advertisement
Home - उज्जैन << प्राकृतिक खेती द्वारा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

प्राकृतिक खेती द्वारा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन


उज्जैन- केन्द्र द्वारा आत्मा परियोजना के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण एवं कृषक भ्रमण कार्यक्रम डॉ. ए.के.दीक्षित, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्षन में एक दिवसीय कृषक प्रषिक्षण का आयोजन 27 को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था प्रमुख डॉ. ए.के.दीक्षित द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें कृषि तकनीकी पहलु पर चर्चा की गई । श्री अमर दीक्षित बी.टीम आत्मा इंदौर द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया गया। डॉ. सविता कुमारी कार्यक्रम की नोडल अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया एवं मृदा स्वास्थ्य एवं प्राकृतिक खेती का महत्व विषय पर तकनीकी जानकारी किसानों को प्रदान की गई। केन्द्र के डॉ. एस.के. कौशिक वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा वर्तमान कृषि में फसल विविधिकरण का तकनीकी महत्व पर जानकारी साझा की गई। डॉ. रेखा तिवारी वरिष्ठ वैज्ञानिक द्वारा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु कृषि व्यवसाय विषय पर तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। डॉ. मोनी सिंह वरिष्ठ मुख्य तकनीकी अधिकारी द्वारा प्रसंस्करण एवं मूल्य सवर्धन विषय पर तकनीकी जानकारी किसानों को प्रदान की गई। श्री डी.के. सूर्यवंषी वैज्ञानिक पौध संरक्षण द्वारा मषरूम उत्पादन तकनीकी व्यवसाय के रूप में कैसे अपनाए विषय पर जानकारी प्रदान की गई। श्री एच. आर जाटव वैज्ञानिक कृषि प्रसार द्वारा कृषक उत्पादक संगठन का विपणन में योगदान के बारे में बताया गया साथ ही प्रक्षेत्र भ्रमण के माध्यम से किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में इंदौर जिले के कुल 42 कृषकों द्वारा भागीदारी कर वैज्ञानिकों से तकनीकी जानकारी प्राप्त की गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ सविता कुमारी द्वारा आभार प्रदर्षन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का का विशेष योगदान रहा।

Leave a reply