top header advertisement
Home - उज्जैन << प्रयागराज महाकुंभ का मैनेजमेंट समझ तैयारियों में जुटे अफसर

प्रयागराज महाकुंभ का मैनेजमेंट समझ तैयारियों में जुटे अफसर


 

प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर लौटे प्रदेश के अधिकारी अब सिंहस्थ-2028 की तैयारियों में जुट गए हैं। मध्यप्रदेश के करीब आधा दर्जन अधिकारी तीन चरणों में महाकुंभ मैनेजमेंट की जानकारी लेने पहुंचे थे। प्रयागराज पहुंचे अधिकारियों ने मुख्य रूप से पुलिस डिप्लॉयमेंट, ट्रैफिक, फायर और क्राउड मैनेजमेंट के साथ जल पुलिस और रेस्क्यू के लिए ड्रोन की व्यवस्था को करीब से समझा है।

महाकाल की नगरी उज्जैन में तीन साल बाद 2028 में शिप्रा नदी पर सिंहस्थ कुम्भ मेले का आयोजन होगा। सिंहस्थ कुंभ मेला 27 मार्च 2028 से 27 मई 2028 तक है। इस दौरान 9 अप्रैल से 8 मई की तारीखों के बीच 3 शाही स्नान और 7 पर्व स्नान प्रस्तावित हैं। कुंभ मेले में 14 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया गया है।

दो महीने लंबे इस पर्व का आयोजन करने में लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इससे पहले साल 2016 में सिंहस्थ का आयोजन हुआ था। जिसमें, करीब सात करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई थी।

इस बार शाही स्नान में करीब 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए अधिकारी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। ताकि सामान्य दिनों व पर्वों पर भी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल सकें। सूत्रों के मुताबिक सिंहस्थ कुंभ में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को शिप्रा नदी तक ज्यादा पैदल न चलना पड़े इस देखते हुए सभी पार्किंग और व्यवस्थाएं बनाई जा जाएंगी।

 

Leave a reply