उज्जैन में कोरोना के 6 नए मरीज, 2 मरीजों की मौत
उज्जैन जिले में कोरोना संक्रमण से दो और मौतें हुईं। शनिवार को आई रिपोर्ट में छह नए पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में से दो केस नए क्षेत्र भागसीपुरा से हैं, वहीं दो गोला मंडी, एक कुशलपुरा व एक ऋषिनगर क्षेत्र का है। मृतक वेदनगर के 70 वर्षीय बुजुर्ग व शांति नगर निवासी 74 वर्षीय वृद्ध हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 725 हो गई है। इनमें से 64 लोगों की मौत हो चुकी हैँ वहीं 579 ठीक भी हुए हैं। सक्रिय मरीज 82 हैं। इनमें से भी 55 में लक्षण नहीं है। शनिवार को कोरोना से ठीक हुए 21 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है।
21 मरीजों को किया डिस्चार्ज : शनिवार को कोरोना से ठीक हुए 21 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है।