सिंहस्थ में चौरासी महादेव मंदिरों का होगा कायाकल्प
उज्जैन- उज्जैन, जिसे महाकाल की नगरी कहा जाता है, भारत में भगवान शिव के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। यहाँ 84 महादेव मंदिरों का एक अनोखा संयोग देखने को मिलता है, जिसके दर्शन करने से भक्त को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि इन 84 शिवलिंगों की पूजा करने से मनुष्य के 84 लाख योनियों के बंधन समाप्त हो जाते हैं।उल्लेखनीय है कि आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 के अंर्तगत उज्जैन के 84 महादेव मंदिरों का भी कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।