top header advertisement
Home - उज्जैन << निरोगी काया अभियान के सफल कियान्वयन हेतु जिला स्तर पर आयोजित हुई कार्यशाला

निरोगी काया अभियान के सफल कियान्वयन हेतु जिला स्तर पर आयोजित हुई कार्यशाला


उज्जैन- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा जानकारी देते हुवे बताया कि, निरोगी काया अभियान के सफल कियान्वयन हेतु दिनांक 21/02/2025 को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन डॉ. अशोक कुमार पटेल सी.एम.एच.ओ. की अध्यक्षता में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन में किया गया। कार्यशाला मे डॉ. आदित्य रावल एन.सी.डी. नोडल अधिकारी, समस्त खण्ड चिकित्साधिकारी, श्री मनीष भद्रावले जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सुश्री परविन्दर बग्गा जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी, सुश्री साक्षी शर्मा जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी, श्री अनस कुरेशी जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर, श्री दिलीप वसुनिया सहायक कार्यक्रम प्रबंधक, समस्त बी.पी.एम. बी.सी.एम. सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुवे। कार्यशाला मे डॉ. अशोक कुमार पटेल सी.एम.एच.ओ. द्वारा निरोगी काया अभियान के सफल कियान्वयन एवं शतप्रतिशत लक्ष्यपूर्ति हेतु निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं एन.ए.एफ.एल.बी (नॉन एल्कोहोलिक फेटी लिवर बिसीज) हेतु दिनाक 20 फरवरी 2025 से दिनांक 31 मार्च 2025 तक निरोगी काया अभियान-2025 का आयोजन मुख्यतः आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (उप स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहरी/ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक) पर किया जा रहा है। अभियान की समयावधि में सप्ताह में पांच दिवस जिले के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (उप स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहरी/ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री सजीवनी क्लिनिक) पर जांच शिविर का आयोजन कर संस्था क्षेत्र के समस्त 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों की मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच एवं उपचार किया जायेंगा। यह विशेष स्क्रीनिंग अभियान गैर-संचारी रोग नियंत्रण के प्रयासों को सुदृढ़ करने और फील्ड स्तर पर समय पर उपचार एवं प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है। जिले के समस्त 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप का एन.सी.डी. पोर्टल पर इनरोलमेंट से छुटे हुये व्यक्तियों का 100 प्रतिशत स्क्रीनिंग/रीस्क्रीनिंग सुनिश्चित की जायेगी। सी.एच.ओ. द्वारा नवीन इनरोल्क 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों की स्क्रीनिंग एवं इसके अतिरिक्त पूर्व में इनरोल्ड 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग (जिनकी रीस्क्रीनिंग नहीं हुई हैं) के लोगों की रीस्क्रीनिंग सुनिश्चित की जायेंगी। समस्त स्वास्थ्य संस्थायें जैसे जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य पोन्द्र (शहरी/ग्रामीण) मुख्यमंत्री सजीवनी विलीनिक एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र पर एनसीडी की अनिवार्य दवाओं की उपलब्धता (ई.डी.एल अनुसार) सुनिश्चित कर एनसीडी रोगियों को दवाईया भी प्रदान की जायेंगी।

Leave a reply