top header advertisement
Home - उज्जैन << केंद्रीय मंत्री डॉ. कुमार उज्जैन के ग्राम जोगीखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगें

केंद्रीय मंत्री डॉ. कुमार उज्जैन के ग्राम जोगीखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगें


उज्जैन- भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ विरेन्द्र कुमार शुक्रवार 21 फरवरी को घटिृया तहसील के ग्राम जोगीखेड़ी में आयोजीत विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु समुदायों के लिए आयोजीत कार्यक्रम में शामिल होगे। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण के सहायक संचालक द्वारा जानकारी दी गई क‍ि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मंत्री डॉ कुमार अपरान्ह 2 बजे उज्जैन के ग्राम जोगीखेड़ी में आगमन करेगे स्वसहायता समुह द्वारा केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य नागरिको का स्वागत किया जायेगा इसके पश्चात विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु समुदायों के लिए विकास और कल्याण बोर्ड ( DWBDNC) के सी ई ओ श्री अप्पाराव के द्वारा संदर्भ परिचय दिया जायेगा। इसके पश्चात कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा जिले में डीएनटी योजनाओ का परिचय दिया जायेगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री डीएनटी के स्वयं सहायता समुहों और सीड योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेगें। संवाद का संचालन एसडीएफ एमओएसजेइ श्रीमती एकता कुमार और कार्ड संस्था के निदेशक श्री विवेक पेंढारकर करेगें। तत्पश्चात स्वयंसहायता समुह और डीएनटी लाभार्थियों को योजनाओ का लाभ वितरण किया जायेगा। मध्यप्रदेश शासन की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण विभाग राज्य मंत्री श्री मती कृष्णा गौर के द्वारा सम्बोधन दिया जायेगा इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री डॉ कुमार के द्वारा सम्बोधन दिया जायेगा। धन्यवाद ज्ञापन डीएनटी कल्याण मध्यप्रदेश के निदेशक श्री नीरज वशिष्ट के द्वारा किया जायेगा।

Leave a reply