top header advertisement
Home - उज्जैन << प्रदेश के सिंचाई रकबे को एक करोड़ हेक्टेयर तक ले जाने के लिए समय-सीमा में निर्माण गतिविधियां की जाए पूर्ण - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश के सिंचाई रकबे को एक करोड़ हेक्टेयर तक ले जाने के लिए समय-सीमा में निर्माण गतिविधियां की जाए पूर्ण - मुख्यमंत्री डॉ. यादव


उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई के रकबे को वर्ष 2028-29 तक एक करोड़ हेक्टेयर तक करने का लक्ष्य है। अत: सभी परियोजनाओं में निर्माण गतिविधियों का संचालन समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ - 2028 में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ओंकारेश्वर दर्शन के लिए भी जाएगी। अत: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के दोनों तटों पर घाट निर्मित किए जाएं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की बैठक में दिए। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ामुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a reply