कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा एवं सर्व शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की
उज्जैन- इसके उपरांत कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में निक्षय अभियान में गलत जानकारी देकर भ्रमित करने के प्रयास पर कलेक्टर श्री सिंह ने नाराजगी व्यक्त की एवं जिला टीबी कॉर्डिनेटर की सेवा पृथक का आवेदन बनाकर राज्य शासन को प्रेषित करने का आदेश दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने आज सायं को ही अद्यतन जानकारी प्रेषित करने एवं आगामी दस दिवस में निक्षय अभियान की समस्त गतिविधियों को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय कर शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने निर्देश दिये। आर.बी.एस. के. (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के तहत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना अन्तर्गत चिन्हित सर्जरी के लंबित प्रकरणों की सूची आगामी टी.एल. बैठक में प्रेषित करने हेतु निर्देश दिये गये। इसी के साथ योजना अंतर्गत रेफरल किए गए प्रकरणों में मरीजों एवं परिजनों को आने जाने की सुविधा के लिए राशि उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया।