सुविधा: 35 करोड़ से धन्वंतरि कॉलेज परिसर में छात्रावास और ऑडिटोरियम बनेगा
35 करोड़ से अधिक की लागत से धन्वंतरि महाविद्यालय परिसर में छात्रावास और ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के अलावा सिंहस्थ में ड्यूटीरत शासकीय कर्मचारियों को ठहराने की सुविधा मिल सकेगी। कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने मंगलवार को अंकपात मार्ग स्थित शासकीय धन्वंतरि आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
महाविद्यालय परिसर में करीब 27 करोड़ रुपए की लागत से नवीन गर्ल्स और बॉयस होस्टल तथा 8.39 करोड़ रुपए की लागत से ऑडिटोरियम का निर्माण सिंहस्थ-2028 महापर्व के अंतर्गत किया जाएगा। इनके निर्माण से महाविद्यालयीन उपयोग के साथ-साथ आगामी सिंहस्थ महापर्व में ड्यूटीरत शासकीय कर्मचारियों को ठहराने की भी सुविधा मिल सकेगी।