top header advertisement
Home - उज्जैन << निगम के प्लास्टिक पाइप के ढेर में लगी आग

निगम के प्लास्टिक पाइप के ढेर में लगी आग


उज्जैन में पिछले सिंहस्थ के दौरान इस्तेमाल में आए सीवरेज के प्लास्टिक पाइप के ढेर में गुरुवार को आग लग गई। पाइप ज्यादा होने की वजह से आग फैल गई। लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर से भी दिखाई दिया। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां लगीं।

शहर से 14 किलोमीटर दूर अंबोदिया में नगर निगम का वाटर प्लांट है। यहां 2016 में हुए सिंहस्थ महापर्व के दौरान सीवरेज लाइन के लिए इस्तेमाल में लिए गए पाइपर रखे हुए थे। गुरुवार दोपहर पाइप के ढेर लपटों से घिर गया। प्लास्टिक होने की वजह से आग तेजी से फैली। अंबोदिया गांव के लोगों की सूचना पर नगर निगम के पीएचई विभाग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मशक्कत से आग को बुझाया।

Leave a reply