top header advertisement
Home - उज्जैन << दि उज्जैन बैंक कर्मचारी क्रेडिट को-आप. सोसा.मर्यादित उज्जैन की 42वीं साधारण सभा सम्पन्न

दि उज्जैन बैंक कर्मचारी क्रेडिट को-आप. सोसा.मर्यादित उज्जैन की 42वीं साधारण सभा सम्पन्न


उज्जैन- दि उज्जैन बैंक कर्मचारी क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी मर्यादित उज्जैन की 42वीं वार्षिक साधारण सभा स्थानीय महाकाल परिसर, उज्जैन पर सम्पन्न हुई। साधारण सभा की अध्यक्षता संस्था प्रशासक एवं सहकारी निरीक्षक श्री के.के.कांगले द्वारा की गई। संस्था की वार्षिक साधारण सभा में सर्वप्रथम संस्था पूर्व संचालक तथा संस्था प्रशासक द्वारा कामरेड एच.एल.परवाना व कामरेड डी.एस.बड़गोती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर सभा का प्रारंभ किया गया। उक्त आयोजित वार्षिक साधारण सभा में दिनेश रावल पी.एन.बी., संतोषराव जाधव हरसिद्धी भक्त मण्डल तथा समाजसेवी राजेश सारड़ा का सम्मान किया गया। साधारण सभा में वर्ष 2023-24 के आय-व्यय पत्रक, लाभ-हानि पत्रक व स्थिति विवरण पत्रकों का वाचन किया गया जिसे सर्वानुमति से सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से पारित किये गये। संस्था द्वारा 20 सेवानिवृत्त कर्मचारी सदस्यों को तथा 8 मृतक सदस्य के उत्तराधिकारी को सदस्य कल्याण निधि से दस-दस हजार सहयोग राशि प्रदान की गई। संस्था की वार्षिक साधारण सभा में पधारे संस्था के पूर्व संचालक यू.एस.छाबड़ा, रविन्द्र जेठवा, वीरेन्द्र परमार, महेन्द्र नागर, महेन्द्र जाटवा, राजेश सारड़ा विभिन्न बैंकों में कार्यरत कर्मचारी सदस्य सुदेश नीमा, सी.एस.माहेश्वरी सहित अन्य संस्था सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनय पोरवाल जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संस्था प्रशासक के.के.कांगले द्वारा किया गया।

Leave a reply