अजाक्स संगठन ने अपनी 13 मांगों को लेकर कोठी पैलेस पर प्रदर्शन कर रैली निकाली गई।
रैली से पहले कोठी पैलेस स्थित बाबा साहब प्रतिमा पर अजाक्स के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा माल्यार्पण किया। अजाक्स के जिला अध्यक्ष डॉ आर एल परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अजाक्स कार्यालय से रैली शुरू हुई जो प्रमुख भागों से होती हुई कोठी पैलेस पर समाप्त हुई। रैली में सभी कार्यकर्ता हाथों में बाबा साहब की तख्ती लेकर संविधान बचाओ देश बचाओ नारे लगाते हुए चल रहे थे। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स उज्जैन द्वारा 13 सूत्री मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। कलेक्टर के प्रतिनिधि एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग ने कर्मचारियों का ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वासन दिया कि आपकी मांगे जल्द पूरी की जाएगी। इस दौरान अजाक्स के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जिला अध्यक्ष ने कहां की ज्ञापन में प्रमुख रूप से हमारी यह मांग है की। मंदिरों में प्रबंधक एवं पुजारी के पद पर अनुसूचित जाति- अनुसूचित जनजाति वर्ग की भागीदारी अनुसूचित किया जावे, पदोन्नति में आरक्षण हेतु मनोज गोरकेला पेशल कौसिल मध्यप्रदेश द्वारा तैयार पदोन्नति नियम को शीघ्र लागू किया जावे, मध्यप्रदेश की वर्तमान स्थिति में बैकलांग के एक लाख से अधिक रिक्त पदों की समय सीमा में आवेदन पत्र आमंत्रित कर वाक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से पूर्ति की जाये, मध्यप्रदेश न्यायिक सेवाओं में सिविल जजों की भर्ती में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आयोग के माध्यम से की जाए एवं न्यायिक सेवा सिविल जजों की भर्तियां मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाए एवं न्यायिक सेवा ने साक्षात्कार प्रक्रिया को समाप्त किया जाए अथवा यदि संभव न हो तो साक्षात्कार के अधिकतम 10 प्रतिशत अंक निर्धारित किया जाकर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए तथा साक्षात्कार में न्यूनतम अंक प्राप्त करने की शर्त खत्म की जावे। उच्च पदों का प्रभार वरिष्ठता के आधार पर दिया जावे जिसमें आरक्षण रोस्टर का पालन सुनिश्चित किया जाए। तथा सभी मांगों पर ध्यान देकर जल्द से जल्द पुरी की जाए। मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा।