top header advertisement
Home - उज्जैन << विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कुलपति सीजी को सदस्य नामित किया

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कुलपति सीजी को सदस्य नामित किया


भारतीय भाषा संवर्धन समिति, नई दिल्ली संस्कृत भाषा पाठ्य पुस्तक लेखन के अंतर्गत संस्कृत भाषा में पाठ्य-पुस्तकें लिखने हेतु विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने केंद्रीय एवं राज्यीय संस्कृत विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को नामित करते हुए एक समिति गठित की है। इसमें सभी चयनित सदस्य भारतीय भाषा संवर्धन समिति (संस्कृत) के सदस्य के रूप में कार्य संपादित करेंगे।

इसमें देश भर से 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को नामित सदस्य बनाया है। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजयकुमार सीजी को भी समिति सदस्य के रूप में नामित किया है। नई दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय को नोडल विश्वविद्यालय के रूप में अधिकृत किया गया है।

Leave a reply