top header advertisement
Home - उज्जैन << भाजपा के सदस्यता अभियान में आउटसोर्स कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई

भाजपा के सदस्यता अभियान में आउटसोर्स कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई


शहर में सोमवार शाम करीब 2 घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। दो घंटे में शहर में एक इंच से अधिक बारिश हुई। नईसड़क, आर्य समाज मार्ग, इंदौरगेट, दशहरा मैदान, देवास रोड, चामुंडा माता चौराहा, हनुमान नाका, ढाबारोड, नलिया बाखल सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया।

देवास रोड पर पुलिस ऑफिसर्स मेस के सामने सड़क पर पानी भरने से जाम लग गया। वहीं आर्य समाज मार्ग और नईसड़क क्षेत्र में दुकानों के भीतर तक पानी भर गया। शाम करीब 5.30 बजे से शुरू हुई तेज बारिश 7.30 बजे तक होती रही। इसके पहले दिन में 1.2 मिमी बारिश हुई।

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शासकीय जीवाजी वेधशाला में इस सीजन में अब तक कुल 831 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। इधर आसपास हो रही तेज बारिश की वजह से गंभीर डेम में भी जलस्तर बढ़ गया। सोमवार सुबह 5 बजे गंभीर डेम का एक गेट खोला गया। दोपहर 3 बजे तक यह 3 मीटर तक खुला रहा।

हालांकि रात में पानी की आवक कम होने पर इसे 25 सेंटीमीटर खुला रखा था। 2250 एमसीएफटी क्षमता वाले गंभीर डेम का लेवल सोमवार रात तक 2100 एमसीएफटी पर मेंटेन किया जा रहा था। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी शहर सहित जिले में मध्यम से तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

Leave a reply