top header advertisement
Home - उज्जैन << 2 फरवरी को होगा कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह

2 फरवरी को होगा कुशवाह समाज का सामूहिक विवाह


नागझिरी| कुशवाह समाज प्रभाग खरगोन की बैठक ग्राम मगरिया में हुई। इसमें लवकुश जयंती उत्सव के आय-व्यय का वाचन किया गया। लवकुश जयंती के विशेष सहयोगियों का शाल, श्रीफल व शील्ड से सम्मान किया गया। सर्वसहमति से तय किया गया कि प्रभाग खरगोन के तत्वावधान में 2 फरवरी को मगरिया में सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। प्रभाग अध्यक्ष संतोष कुशवाह ने बताया सम्मेलन में विवाह करने से आधा खर्च बचा सकते हैं। खर्चीली शादियां बंद कर अपने आपको मजबूत करें। पूर्व महामंत्री बाबूलाल कुशवाह, ग्राम इकाई अध्यक्ष किशोर कुशवाह, सचिव संतोष कुशवाह, रामकरण कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाह, राजीव पटेल, अशोक कुशवाह सहित पदाधिकारी व समाजजन मौजूद थे।

Leave a reply