top header advertisement
Home - उज्जैन << विटामिन डी का उत्तम स्रोत है मशरूम

विटामिन डी का उत्तम स्रोत है मशरूम


उज्जैन | विक्रम विश्वविद्यालय की वनस्पति अध्ययनशाला में मशरूम खेती के लाभ विषय पर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय द्वारा व्याख्यान दिया गया। मशरूम के विभिन्न उपयोग के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि मशरूम की खेती से हर वर्ग के लोगों के लिए आय में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मशरूम विटामिन डी का उत्तम स्रोत है एवं यह एक उत्तम न्यूट्रास्युटिकल है, जो शरीर को कई प्रकार के मेडीसनल फायदे दे सकता है और हमारे स्वास्थ्य को बेहतर कर सकता है। उन्होंने बताया कि अभी के समय में मशरूम का उपयोग करके आज के समय मे बायोग्रेडेबल शूज का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मशरूम से ईंट और बिल्डिंग का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने एडिबल मशरूम के बारे में समझाते हुए बताया कि मशरूम के फायदे और इसकी बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए इसकी खेती में वृद्धि की आवश्यकता है और अगर विद्यार्थी इस तकनीक को अच्छे से जानें तो इसे एक अच्छे उद्योग के रूप में स्थापित कर सकते हैं।

Leave a reply