कालिदास अकादमी में मोटे अनाज की प्रदर्शनी और व्यंजन प्रतियोगिता आज
उज्जैन | कालिदास अकादमी में शनिवार को दोपहर एक बजे से पोषण माह अभियान के तहत मोटे अनाजों की चित्रमय प्रदर्शनी का आयोजन होगा। प्रदर्शनी रात 8 बजे तक देखी जा सकती है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी साबिर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि इसी दिन दोपहर एक बजे से मोटे अनाजों से निर्मित व्यंजनों की प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को दोपहर 3 बजे समापन कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।