उज्जैन: डॉ. विजय महाडिक की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चित्रण प्रदर्शनी का आयोजन
उज्जैन: डॉ. विजय महाडिक की 75वीं वर्षगांठ का आयोजन
डॉ. विजय महाडिक की 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर की पूर्व संध्या पर कालिदास अकादमी में एक विशेष चित्रण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण राजे महाडिक परिवार की वंशावली, उनके संघर्ष और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को दर्शाना था।
इस प्रदर्शनी में उज्जैन चैरिटेबल हॉस्पिटल के निर्माण के लिए दान राशि एकत्रित करने के प्रयास, पहले निजी मेडिकल कॉलेज की स्थापना, और उज्जैन चैरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रस्तुत किया गया।
उज्जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रयासों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल हुई है, और 2021 में अवंती सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत हुई। कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए 2024 में उज्जैन कैंसर सेंटर का लोकार्पण किया गया, जहां अत्याधुनिक रेडियोथैरेपी मशीनें स्थापित की गई हैं।
इस प्रदर्शनी की निर्देशक डॉ. स्नेहल महाडिक थीं, और इसका अनावरण श्री प्रमोद शर्मा जी द्वारा किया गया।
कल, 19 सितंबर को, डॉ. विजय महाडिक का अमृत महोत्सव सत्कार समारोह आयोजित होगा, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन जी यादव मुख्य अतिथि होंगे, और अध्यक्षता राज्यपाल श्री थावरचंद जी गहलोत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया जी उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन डॉ. विजय महाडिक और उनके परिवार के स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति समर्पण और योगदान का सम्मान है।