ढोल-ढमाकों के साथ बप्पा को दी विदाई
नागदा | मंगलवार को भगवान श्रीगणेश की पूजन के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया। नगर में चल समारोह निकाला गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने डोल, ताशे के साथ बप्पा को विदाई दी। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगे। वहीं चल समारोह में शामिल समिति के सदस्य नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। माकनी, मनासा, कडोद, बांमदा, कलसाड़ा, छायन, बारह पत्थर, बस स्टैंड, मंडी रोड, किसान चौक आदि क्षेत्र पर सार्वजनिक गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। अनंत चर्तुदर्शी पर ग णेशजी को शुभ-मुहूर्त में विदा किया। वहीं गणेश मंदिर धार फाटा माकनी पर डॉ. एनके जैन ने हवन-पूजन कर छप्पन भोग लगाया। ढोल से गणेशजी को ले जाया गया।