top header advertisement
Home - उज्जैन << राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) 19 सितंबर को उज्जैन आ रही हैं

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) 19 सितंबर को उज्जैन आ रही हैं


राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) 19 सितंबर को उज्जैन आ रही हैं। वह भगवान महाकालेश्वर (Lord Mahakaleshwar) के दर्शन करेंगीं व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। उनके आगमन से लेकर प्रस्थान की तैयारियां प्रशासन व पुलिस अफसरों द्वारा की जा रही हैं।
पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड के आसपास बड़े वृक्षों की कटाई छंटाई नगर निगम द्वारा कराई जा रही है। जिन मार्गों से राष्ट्रपति मुर्मू का काफिला गुजरेगा, वहां रोड डिवाइडर की रंगाई पुताई, वॉल पेंटिंग का काम चल रहा है। हेलीपैड से मुख्य मार्ग तक सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के अफसरों द्वारा आज शाम से राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट पर रिहर्सल शुरू की जाएगी।

Leave a reply