लोक अदालत से निगम को हुई 3 करोड़ से अधिक की आय
उज्जैन - शनिवार को लगाई गई लोक अदालत के माध्यम से निगम को करोड़े रूपए का प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त हुआ। जिससे एक बार फिर से निगम का खजाना भर गया। मिली जानकारी अनुसार इस बार निगम को लोक अदालत में साढ़े तीन करोड़ रुपए से ज्यादा का टैक्स प्राप्त हुआ। इसमें सबसे अधिक टैक्स जोन 6 में जमा हुआ और सबसे कम जोन 1 से। जोन 6 में एक करोड़ से अधिक का राजस्व निगम को मिला है। राजस्व समिति अध्यक्ष रजत मेहता का कहना है कि लोक अदालत से सभी छह जोन में 3 करोड़ 44 लाख 30 हजार के करीब की आय हुई है। ऐसे लोग जो निवेदन के बाद भी अपना संपत्तिकर जमा जमा नहीं करवा रहे, उनसे निगम प्रशासन अब सख्ती से टैक्स वसूली करेगा।