निगम मुख्यालय में गणेश उत्सव के तहत सुंदरकांड पाठ किया गया
उज्जैन- नगर निगम मुख्यालय में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में नगर निगम परिवार गणेश उत्सव सार्वजनिक समिति के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें महापौर श्री मुकेश टटवाल द्वारा सम्मिलित होकर सुंदरकांड का पाठ किया गया,इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री रजत मेहता,श्री शिवेंद्र तिवारी,डॉक्टर योगेश्वरी राठौर एवं नगर निगम के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।