उज्जैन में सकुशल मिले MYH के डॉ. गिरवाल
एमवाय अस्पताल के गुम हुए डॉ. हेमंत गिरवाल (RSO) तीसरे दिन उज्जैन में सकुशल मिल गए हैं। रात 11 बजे उन्हें महाकाल थाने लाया गया लेकिन वे बात करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस उनसे स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।
संयोगितागंज थाना टीआई सतीश पटेल ने डॉ. गिरवाल के सकुशल मिलने की पुष्टि की है। उन्हें लेने के लिए इंदौर टीम रवाना हुई है। दूसरी ओर डॉक्टर रेसीडेंट डॉक्टर आरोप लगाने वाली महिला डॉक्टर के खिलाफ नारे लगाने वाले डॉक्टर अब शांत हो गए हैं। दरअसल उन्होंने नारेबाजी में महिला डॉक्टर का नाम लिया था। इस पर उन्हें जमकर फटकार पड़ी है।
शनिवार को डॉक्टरों अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। इस दौरान उनकी सीनियर डॉक्टरों से हाथापाई तक की स्थिति बन गई थी। इसे लेकर मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन भी रेसीडेंट डॉक्टरों का विरोध किया है। डीन ने जांच के लिए डॉ. सुमित्रा यादव की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम बनाई है। दूसरी ओर रेसीडेंट डॉक्टर्स की नाराजगी के बाद जेडीए ने डीन को पत्र लिखकर अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि अभद्रता करने वाले जेडीए के सदस्य नहीं हैं। फैकल्टी के साथ किया गया बर्ताव और व्यक्तिगत है।
अब चूंकि डॉ. गिरवाल सकुशल मिल गए हैं तो मामला भले ही शांतस हो गया लेकिन जांच के लिए गठित अस्पताल की जांच टीम डॉ. गिरवाल, महिला डॉक्टर व संबंधितों के बयान लेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीन को सौंपी जाएगी।