top header advertisement
Home - उज्जैन << ऐसा मंदिर जहां उगते सूर्य की पहली किरण करती है मंछामण गणेश का अभिषेक, एक हजार साल पुरानी है प्रतिमा

ऐसा मंदिर जहां उगते सूर्य की पहली किरण करती है मंछामण गणेश का अभिषेक, एक हजार साल पुरानी है प्रतिमा


उज्जैन शहर के प्राचीन मंदिरों में गऊघाट क्षेत्र में स्थित मंछामन गणेश है। मंदिर में श्रीगणेश के साथ ऋद्धि-सिद्धि भी विराजित हैं। हर बुधवार को यहां भक्तो का तांता लगता है। पुजारी आशुतोष शास्त्री के अनुसार, गणेश के दर्शन से मनोकामना पूरी होती है।
उज्जैन के गऊघाट क्षेत्र में स्थित मंछामन गणेश मंदिर मंदिर अति प्राचीन है। जिसकी छत में गणेश यंत्र स्थापित है। इस कारण सिद्ध विनायक हैं। यहां गणेशजी से संबंधित सभी अनुष्ठान किए जाते हैं। मंदिर के पुजारी आशुतोष के अनुसार मंदिर में करीब एक हजार साल पुरानी परमार कालीन प्रतिमा है।गर्भगृह भी इतना ही पुराना है। बाहरी स्ट्रक्चर मराठा कालीन स्थापत्य का है। इसके आगे सूर्य कुंड है, जिसमें सूर्योदय के समय सूर्य की किरणें सीधे प्रतिमा पर परावर्तित होती है। इससे यह भी पता चलता है कि यह कालगणना का केंद्र भी रहा होगा।गर्भगृह भी इतना ही पुराना है। बाहरी स्ट्रक्चर मराठा कालीन स्थापत्य का है। इसके आगे सूर्य कुंड है, जिसमें सूर्योदय के समय सूर्य की किरणें सीधे प्रतिमा पर परावर्तित होती है। इससे यह भी पता चलता है कि यह कालगणना का केंद्र भी रहा होगा। 

Leave a reply