top header advertisement
Home - उज्जैन << केरकेट्टा सीएम सचिवालय में उप सचिव बने, संदीप शिवा उज्जैन स्मार्ट सिटी सीईओ

केरकेट्टा सीएम सचिवालय में उप सचिव बने, संदीप शिवा उज्जैन स्मार्ट सिटी सीईओ


राज्य शासन ने सोमवार को 33 आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी सचिन सिन्हा को राजस्व मंडल के प्रशासकीय सदस्य के साथ अध्यक्ष राजस्व मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह, सिबी चक्रवर्ती को वर्तमान प्रभार के साथ परिवहन विभाग में सचिव पदस्थ किया गया है। गृह विभाग में उप सचिव संदीप केरकेट्टा को मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ किया गया है। नगर निगम इंदौर में अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन को भोपाल में अपर कलेक्टर बनाया गया है।

इसके साथ ही 24 एसएएस अफसरों के भी तबादला आदेश जारी हुए हैं। इनमें रायसेन के संयुक्त कलेक्टर प्रकाश नायक को भोपाल में अपर कलेक्टर बनाया गया है। देवास के संयुक्त कलेक्टर संदीप शिवा को स्मार्ट सिटी उज्जैन में सीईओ के साथ नगर निगम उज्जैन के अपर आयुक्त का पदभार भी सौंपा गया है।

Leave a reply