top header advertisement
Home - उज्जैन << सौंधिया राजपूत महासभा उज्जैन महानगर की कार्यकारिणी गठित

सौंधिया राजपूत महासभा उज्जैन महानगर की कार्यकारिणी गठित


अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत महासभा उज्जैन महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा गीता कॉलोनी स्थित समाज की धर्मशाला में की गई। इस अवसर पर अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौहान, प्रदेश अध्यक्ष कालू सिंह परिहार, मार्गदर्शक मंडल सदस्य नारायण सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रताप सिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी, युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह इंजीनियर थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री चौहान ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

उज्जैन महानगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष परिहार ने संगठन मंत्री नीलेश सिंह चौहान, संरक्षक मदन सिंह चौहान, उपाध्यक्ष सतीश बोडाना, रामभरोसे ठाकुर, गौतम सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह परिहार, सचिव शक्ति सिंह तंवर, सहसचिव डॉ. विक्रम सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. मनीष सिंह चौहान, सदस्य महेंद्रसिंह तंवर, आदित्य सिंह चौहान, तूफान सिंह चौहान, मोहन सिंह, अरविंद सिंह चौहान, प्रधान सिंह सिसौदिया, श्याम सिंह, उपेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, अनुज पंवार, कमलसिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य सरदार सिंह, देवी सिंह तोमर, बीएस तोमर, किशनसिंह, वीरेंद्र सिंह बोडाना, मुकेश चौहान, तेजसिंह चौहान को नियुक्त किया। अतिथियों ने सभी नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं का भगवा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। संचालन संजय सिंह ने किया। आभार प्यारेलाल चौहान ने माना।

Leave a reply