मध्यप्रदेश के जिले और संभाग की सीमाओं में होगा बदलाव,रिटायर्ड एसीएस मनोज श्रीवास्तव को इस काम का जिम्मा
मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगो के अब जिले बदले जा सकते है, दरअसल मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के उन जिलों का परिसीमन करने जा रही है जहां पर लोग अपने जिला मुख्यालय से कई किमी दूर रहते है जबकि अन्य जिला उनके बहुत नजदीक है। इस तरह की परिस्थियों और विसंगतियों को दूर करने के लिए परिसीमन आयोग बनाया गया है।आने दिनों में कुछ संभाग और जिलों की सीमाओं को बदला जाएगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में कहा कि प्रदेश सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन किया है। जिसमें रिटायर्ड एसीएस मनोज श्रीवास्तव को इस काम का जिम्मा सौपा है। जिले और संभाग का नए सिरे से परिसीमन होने से आम लोगो को दूर-दूर जिले में जाने के लिए होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल सकेगा।सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश भौगोलिक दृष्टि देश का दूसरा सबसे बड़ा प्रदेश यही , जिले की सीमा को लेकर कई विसंगति है।
कई लोगों को अपने जिले में होने कार्य के लिए दूर जाना पडता है उनके गाँव या शहर के पास अन्य जिला है। इसी तरह कई संभाग बड़े छोटे है, परिसीमन आयोग की मदद से नजदीक के स्थानों को पास के जिले या संभाग से जोड़ा जाएगा। उज्जैन इंदौर धार सागर जैसे कई जिले है जिसमें कठिनाई है।
सीएम ने बिना को लेकर भी कहा कि बिना में रिफायनरी बन गई वह बड़ा स्थान बन गया है। इस बारे में विचार किया जाएगा। जिस तरह पुलिस थानों की सीमा बदली गई थी। उसी तरह जिले और संभाग का परिसीमन होगा।