उज्जैन में बीती रात 1.5 इंच बारिश:पारा भी दो डिग्री कम होकर 22 डिग्री पर पहुंचा
रात करीब 2 बजे से शुरू हुई तेज बारिश से शहर भीग गया। मौसम में भी ठंडक घुल गई। रात में करीब 1.5 इंच बारिश दर्ज की गई। हालांकि, अभी स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं है। इसके बाद भी देर रात तेज बारिश हुई।
करीब 6 दिन बाद उज्जैन में बारिश होने से आम लोगो को राहत मिली है। 26 जुलाई को शहर में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। करीब एक हफ्ते बाद देर रात को हुई बारिश 40 मिमी दर्ज की गई है। जिसके कारण तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार-बुधवार को न्यूनतम पारा 24 डिग्री पर था। बीती रात बारिश होने से पारा 22.2 डिग्री पर रहा। शहर में अब तक 513 मिमी बारिश हो चुकी है।