top header advertisement
Home - उज्जैन << स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन,तिरंगा संगीत कार्यक्रम आदि गतिविधियां होगीसंचालित

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन,तिरंगा संगीत कार्यक्रम आदि गतिविधियां होगीसंचालित


उज्जैन- कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत जिले में स्वतंत्र दिवस के पूर्व तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैली, तिरंगा मैराथन, तिरंगा संगीत कार्यक्रम ,तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फि और तिरंगा मेले जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी । सभी जिलों में देशभक्ति की भावना पर केंद्रित तिरंगा यात्राएं ,दौड़/ मैराथन, बाइक- साइकिल -कार रैली भी जन भागीदारी से आयोजित होंगी। हर घर पर तिरंगा लगाने ,तिरंगे के साथ डीपी लगाने के साथ ही  वेबसाइटों पर तिरंगा बैनर लगाने की गतिविधियों को जन अभियान बनाया जाएगा।

    प्रशासनिक संकुल भवन में बुधवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए आगामी रविवार को प्रातः 10:30 बजे उज्जैन शहर में सागर स्टेडियम से शहीद पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएं। उन्होंने नगर निगम उज्जैन, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग  आदि सभी विभागों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने तथा सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को ऑटो वाहन रैली निकाले जाने के संबंध में भी निर्देश दिए। 

   बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सभी ऐतिहासिक इमारतें, शासकीय भवनों और प्रमुख चौक-चौराहों पर रोशनी किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना, अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर श्री अनुकूल जैन सहित सभी विभागों की जिलाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a reply