top header advertisement
Home - उज्जैन << खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) में अब तक 876 खिलाड़ियों ने लिया भाग

खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) में अब तक 876 खिलाड़ियों ने लिया भाग


उज्जैन- खेलो इंडिया योजना का लाभ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तक पहुँचाने के लिए युवा
मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया राइजिंग टेलेंट आइडेंटिफिकेशन (KIRTI) के
तीसरे दिन कुल 876 खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री अजय
नामदेव सरवदे ने बताया कि कुश्ती, कबड्डी, खो खो और वॉलीबॉल क्षीर सागर खेल मैदान में एवं
एथलेटिक विजयाराजे सिंधिया सिंथेटिक ट्रैक नानाखेड़ा में तीसरे दिन 9 से 18 वर्ष के बालक/बालिका भाग
ने भाग लिया, जिसमें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के द्वारा टेस्ट लिए जा रहे हैं। 
बुधवार को टेलेंट हंट मै 408 खिलाड़ियों ने सभी खेलों में भाग लिया। समन्वयक  श्री हरीश
राजोरा ने बताया की निर्णायक मंडल में सर्वश्री लीलाधर यादव, मनोहर गिरजे, गौरव आर्य, अनिल निकम,
निर्दोष जोशी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद की। अवंतिका
रेसलिंग सेंटर, शहर के  स्कूल और जिला  खेल संघ,  जिला खेलकूद कार्यालय इसमें सहयोग कर रहे हैं।
यह कार्यक्रम 11 अगस्त तक चलेगा। जो भी  खिलाड़ी इसमें  भाग लेना  चाहते हैं वे क्षीरसागर और

नानाखेड़ा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में सुबह 8 बजे से इस अभियान में भाग ले सकते हैं। यह जानकारी
समन्वयक ‘साई’ कुश्ती प्रशिक्षक श्री हरीश राजोरा ने दी।

Leave a reply