top header advertisement
Home - उज्जैन << लहसुन के भाव में जोरदार उछाल, 21000 रुपए उज्जैन मंडी में बिक गई

लहसुन के भाव में जोरदार उछाल, 21000 रुपए उज्जैन मंडी में बिक गई


लहसुन के भाव में सोमवार को जोरदार उछाल देखा गया। करीब 21000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर मंडी नीलामी में बिक गई। इस वर्ष मालवा में लहसुन की पैदावार कम होने से महंगे की स्थिति बन गई है। 45 दिनों से भाव में तेजी की स्थिति बन गई है। 200 रुपए किलो के भाव पर सामान्य किस्म की लहसुन बिक रही है।

थोक मंडी चिमनगंज में 8000 से कम भाव पर कोई भी लहसुन का लाट नहीं बिका। किसानों के अनुसार पिछले वर्षों में लहसुन के कमजोर भाव मिलने से इसे छोड़कर गेहूं पर ही ध्यान लगाया। किसान कारण सिंह के अनुसार लहसुन पैदावार की लागत अधिक होती है। उसका बीज भी महंगा मिलता है इसलिए अधिकतर किसान इसे छोड़ देते हैं। आगामी दिनों में लहसुन के भाव में और तेजी की संभावना बताई जा रही है।

Leave a reply