मोदी के चौपड़ा के संरक्षण हेतु हेरिटेज कंजर्वेशन आर्किटेक्ट दल के साथ आयुक्त श्री आशीष पाठक ने किया निरीक्षण
उज्जैन- जलगंगा संर्वधन अभियान अन्तर्गत शहर की प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण एवं सौन्दर्यकरण का कार्य किया जाना है। उसी क्रम मंगलवार को आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा हेरिटेश कंजर्वेशन आर्किटेक्ट दिल्ली की टीम एवं स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ मोदी के चौपड़ा का निरीक्षण किया गया।
आयुक्त श्री आशीष पाठक ने निरीक्षण के दौरान कहा कि मा. मुख्यमंत्री जी के आव्हान अनुसार जलगंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा मोदी का चौपड़ा सहित शहर की अन्य 11 बावड़ी के संरक्षण एवं सौन्दर्यकरण का कार्य करवाया जाना है जिसके क्रम मंे आज हमारे द्वारा हेरिटेज कंजर्वेशन आर्किटेक्टर को विजिट कराया गया।
नगर निगम द्वारा मोदी के चौपड़ा का पानी खाली कर सफाई का कार्य किया जा रहा है हमारे लिए सबसे बड़ा चैलेंज यह है कि इसके वाटर लेवल को मैनेज करते हुए हेरिटेज कंजर्वेशन का कार्य करना। इसके लिए आज हमारे द्वारा यह विजिट की गई एक्सपर्ट द्वारा इस सम्बंध में जो भी सुझाव दिये जाएंगे उनको समाहित करते हुए कार्य योजना बनाई जाएगी।