top header advertisement
Home - उज्जैन << नागदा शासकीय महाविद्यालय में मोबाइल से दर्ज हो रही उपस्थिति:एप पर कॉलेज की लोकेशन नहीं मिलने पर गैरहाजिर माना जाएगा, 8 घंटे ड्यूटी अनिवार्य

नागदा शासकीय महाविद्यालय में मोबाइल से दर्ज हो रही उपस्थिति:एप पर कॉलेज की लोकेशन नहीं मिलने पर गैरहाजिर माना जाएगा, 8 घंटे ड्यूटी अनिवार्य


उच्चशिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया है। नागदा शासकीय महाविद्यालय में सभी प्रोफेसर, अधिकारी और कर्मचारी अब बिना महाविद्यालय आए उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाएंगे।

सभी को अपने मोबाइल से सार्थक एप के माध्यम से जियो टैग और फोटो से अपनी हाजिरी भरना होगी। एप में कर्मचारी की लोकेशन पता चलती है। कॉलेज से बाहर की लोकेशन आने पर कर्मचारी को गैरहाजिर माना जाएगा।

प्राचार्य डॉ. भास्कर रेड्डी ने बताया कि नागदा महाविद्यालय में भी सार्थक एप का उपयोग शुरु हो गया है। जिन कर्मचारियों के पास एंड्रॉयड मोबाइल नहीं है, उन्हें जल्द लाने को कहा गया है। सभी को पूरे 8 घंटे महाविद्यालय में अपने काम को देने होंगे। महाविद्यालय की लोकेशन नहीं आने पर कर्मचारी को गैरहाजिर माना जाएगा।

Leave a reply