top header advertisement
Home - उज्जैन << महाराजवाड़ा बन रहा हेरिटेज होटल, इसमें 21 से अधिक रूम

महाराजवाड़ा बन रहा हेरिटेज होटल, इसमें 21 से अधिक रूम


श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित महाराजवाड़ा को 10 करोड़ से अधिक की लागत से हेरिटेज होटल के रूप में डेवलप किया जा रहा है। मंगलवार सुबह कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने यहां के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी एमपी टूरिज्म और संबंधित ठेकेदार को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। यह डेवलमेंट कार्य श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के क्रम में हो रहा है। होटल में 21 से अधिक रूम, रूफ टॉप रेस्टोरेंट आदि कार्य प्रस्तावित हैं। कलेक्टर सिंह ने एमपी टूरिज्म के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से समय पर पूरा करवाएं।

Leave a reply