मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से सबसे तेज गति से प्रगति करने वाले राज्यों में शामिल
उज्जैन- उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि किसी भी प्रदेश के विकास के लिए
मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर की ज़रूरत होती है। पूर्व में प्रदेश में सड़कों की स्थिति और अन्य अधोसंरचनात्मक
सेवाओं की स्थिति अत्यंत कमजोर स्थिति में थी, जो प्रदेश में विकास की धीमी गति का कारक थी। आज
हम 24 घंटे बिजली दे रहे हैं, पॉवर सरप्लस स्टेट हैं। आज 4-लेन, 6-लेन की विश्वस्तरीय सड़कें बन गयी
हैं। हवाई अड्डे, रेलवे अधोसंरचनाओं में विकास हुआ है। सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
नागरिकों की क्रय क्षमता में वृद्धि हुई है। कृषि विकास से आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ी हैं। उप-मुख्यमंत्री श्री
शुक्ल ने गत दिवस कहा कि आज मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से सबसे तेज गति से प्रगति करने वाले राज्यों
में शामिल है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल में एक निजी चैनल द्वारा आयोजित एमएसएमई समिट
कार्यक्रम में शामिल हुए थे।