top header advertisement
Home - उज्जैन << एक पेड़ मां के नाम" अभियान से आमजनों को जोड़े जल संरक्षण और संवर्धन की गतिविधियां सतत जारी रहें सड़कों पर पशुओं के बैठने पर अंकुश लगाएं, पशुपालकों पर जुर्माने सहित अन्य कार्यवाही की जाएं समयसीमा की बैठक आयोजित

एक पेड़ मां के नाम" अभियान से आमजनों को जोड़े जल संरक्षण और संवर्धन की गतिविधियां सतत जारी रहें सड़कों पर पशुओं के बैठने पर अंकुश लगाएं, पशुपालकों पर जुर्माने सहित अन्य कार्यवाही की जाएं समयसीमा की बैठक आयोजित


उज्जैन- "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित समयसीमा की बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने समीक्षा कर निर्देश दिए कि अभियान में आमजनों की सक्रिय सहभागिता की जाएं। इसी प्रकार सभी शासकीय विभाग भी पौधरोपण के लक्ष्य निर्धारित उनसे जोड़ी संस्थाओं से समन्वय कर पौधरोपण कराएं। पौधरोपण और उनकी देखभाल के लिए अनुकूल जगह का चिन्हांकन किया जाएं और पौधरोपण के लिए इच्छुक संथाओ को चिन्हित स्थानों को आवंटित किया जाएं। पौधरोपण की प्रत्येक साइट पर सतत निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। ऐसे सभी स्कूल जहां बाउंड्रीवॉल हैं वहां परिसर में पौधरोपण किया जाएं। अशासकीय विद्यालयों को अभियान से जोड़े। अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएं। पौधरोपण के प्रति जन जागरूकता संबंधी गतिविधियों का भी संचालन किया जाएं।

      नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक ने बताया कि नगर निगम द्वारा एक लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं, जिसके लिए 96 जोन चिन्हित किए गए हैं। इससे अलावा कपिला गौशाला, 20 बड़े उद्यानों का भी चिन्हाकन किया गया हैं। अभियान से  विभिन्न संस्थाओं को भी जोड़ा गया है। बताया गया कि जिले में 5 लाख 75 हजार से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सभी एसडीएम से विजन डॉक्यूमेंट बनाएं जाने के संबंध में भी जानकारी ली और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर विजन डॉक्यूमेंट को फाइनलाइज करने के निर्देश दिए।

Leave a reply