एक पेड़ मां के नाम" अभियान से आमजनों को जोड़े जल संरक्षण और संवर्धन की गतिविधियां सतत जारी रहें सड़कों पर पशुओं के बैठने पर अंकुश लगाएं, पशुपालकों पर जुर्माने सहित अन्य कार्यवाही की जाएं समयसीमा की बैठक आयोजित
उज्जैन- एक पेड़ मां के नाम" अभियान की सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित समयसीमा की बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने समीक्षा कर निर्देश दिए कि अभियान में आमजनों की सक्रिय सहभागिता की जाएं। इसी प्रकार सभी शासकीय विभाग भी पौधरोपण के लक्ष्य निर्धारित उनसे जोड़ी संस्थाओं से समन्वय कर पौधरोपण कराएं। पौधरोपण और उनकी देखभाल के लिए अनुकूल जगह का चिन्हांकन किया जाएं और पौधरोपण के लिए इच्छुक संथाओ को चिन्हित स्थानों को आवंटित किया जाएं। पौधरोपण की प्रत्येक साइट पर सतत निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करें। ऐसे सभी स्कूल जहां बाउंड्रीवॉल हैं वहां परिसर में पौधरोपण किया जाएं। अशासकीय विद्यालयों को अभियान से जोड़े। अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएं। पौधरोपण के प्रति जन जागरूकता संबंधी गतिविधियों का भी संचालन किया जाएं।
नगर निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक ने बताया कि नगर निगम द्वारा एक लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं, जिसके लिए 96 जोन चिन्हित किए गए हैं। इससे अलावा कपिला गौशाला, 20 बड़े उद्यानों का भी चिन्हाकन किया गया हैं। अभियान से विभिन्न संस्थाओं को भी जोड़ा गया है। बताया गया कि जिले में 5 लाख 75 हजार से अधिक पौधरोपण किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सभी एसडीएम से विजन डॉक्यूमेंट बनाएं जाने के संबंध में भी जानकारी ली और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर विजन डॉक्यूमेंट को फाइनलाइज करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गौवंश के सड़कों में विचरण पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाएं। पशुओं को निराश्रित छोड़ने वाले पशुपालकों के विरुद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सभी एसडीएम से पशुपालकों के विरुद्ध पब्लिक न्यूसेंस अंतर्गत की गई कार्यवाही की जानकारी ली और प्रतिदिन निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग की टीम को नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण करने और टैग पशु निराश्रित रूप से सड़को पर पाए जाने पर संबंधित पशुपालकों के विरुद्ध जुर्माना करने और अनटैग पशुओं की टैगिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कपिला गौशाला के निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के पालन के संबंध में भी जानकारी ली।
जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा कर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत जलसंरक्षण के ऐसे काम जो बारिश के कारण पूर्ण नहीं हो पाए थे। उन्हें आगे भी निरंतर जारी रख पूर्ण कराएं। जिले के ऐसे क्षेत्र जहां पेयजल की समस्या निर्मित होती हैं, वहां जल संरक्षण और संवर्धन के नए काम लिए जाएं। जिले में जल संरक्षण और संवर्धन की गतिविधियां सतत जारी रहें। उज्जैन नगर स्थित नगरकोट, पुष्कर सागर , विष्णुसागर और हरसिद्धि स्थित बावड़ी के भी संरक्षण संवर्धन के काम किए जाएं।