top header advertisement
Home - उज्जैन << हादसे में घायल को समय पर नहीं मिला इलाज, मौत

हादसे में घायल को समय पर नहीं मिला इलाज, मौत


नागदा के एक युवा की दुर्घटना के बाद समय पर इलाज नहीं मिलने पर मौत हो गई। घटना वीडियो शुक्रवार को वायरल हो रहा है। करीब एक घंटे तक घायल तड़पता रहा। लेकिन तत्काल मदद को कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आया। जिससे उसकी मौत हो गई।

नागदा का युवा फल व्यापारी जो नागदा से फल ले जाकर महिदपुर-झालड़ा क्षेत्र में सप्लाई करता था। गुरुवार को भी राजीव कॉलोनी निवासी (25) जुबैर पिता जुहुर टेम्पो लेकर फलों से भरी कैरट लेकर रवाना हुआ था। फल सप्लाई कर जब टेम्पो से वापस लौट रहा था, तो दोपहर तीन बजे करीब झालड़ा गांव से 6 किमी की दूरी पर टेम्पो पलट गया। जुबैर टेम्पो के नीचे दब गया।

जुबैर घायल अवस्था में मदद के लिए आवाज़ लगाता रहा। परिजानों के अनुसार 20 मिनट दबे रहने के बाद मौजूद लोगों ने टेम्पो को उठाकर उसे निकाला। टेम्पो से निकालकर जुबैर को वहीं सड़क किनारे लेटा दिया। टेम्पो ड्राइवर भी दुर्घटना में घायल हुआ उसने जुबैर के परिवार को सूचना दी।

जुबैर के मामा रईस मोहम्मद ने बताया कि जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली उन्होंने झालड़ा के व्यापारी गोपाल और बद्रीलाल को फोन लगाकर मदद करने को कहा। उनकी मदद के बाद घटना से क़रीब एक घंटा बाद एंबुलेंस घायलों को लेकर महिदपुर सरकारी अस्पताल पहुंची।

यहां भी उपचार की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसी बीच नागदा से परिवार भी पहुंच गया। गम्भीर रूप से घायल जुबैर को उज्जैन ले गए। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिवार का कहना है कि समय रहते मदद मिल जाती तो परिवार का इकलौता बेटा बच जाता।

घटना के बाद वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हैं। लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने की गम्भीरता से कोशिश नहीं हो रही। समय रहते युवक को उपचार मिल जाता तो 

Leave a reply