मौसम का हाल:24 घंटे में 44 मिमी बारिश, दिन के तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट
उज्जैन| शहर में गुरुवार की शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात तक चलता रहा। बारिश के बाद दिन के तापमान में 4.5 डिग्री की बड़ी गिरावट आई।
शुक्रवार को भी शहर में कुछ इलाकों में बारिश हुई। देर शाम फ्रीगंज, मक्सी रोड, इंदौर रोड, देवास रोड सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। दिन में हवा की रफ्तार कमजोर पड़ गई। शासकीय जीवाजी वेधशाला में शुक्रवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर 44 मिमी बारिश दर्ज की गई। वेधशाला में अब तक 139 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।