top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग सट्टे में 15 करोड़ कैश जब्त किए गए थे।

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग सट्टे में 15 करोड़ कैश जब्त किए गए थे।


उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन गेमिंग सट्टे में 15 करोड़ कैश जब्त किए गए थे। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पता चला है कि आरोपी सट्‌टे के लिए फ्रीडम, हरसू, हैप्पी और सूरी जैसे कोड नेम उपयोग करते थे। पुलिस इन कोड नेम को डिकोड करने में लगी है। पुलिस ने गूगल, जूम और वॉट्सऐप कंपनी से भी डेटा मांगा है। इधर, मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा की रिमांड 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

घर से 15 करोड़ कैश जब्त, 9 गिरफ्तार

उज्जैन पुलिस ने 14 जून की रात कृष्णा पार्क और मुसद्दीपुरा में बिल्डर पीयूष चोपड़ा के घर छापा मारा। यहां बांग्लादेश-नीदरलैंड के बीच चल रहे टी 20 मुकाबले पर ऑनलाइन सट्‌टा लगाया जा रहा था। सटोरियों से 15 करोड़ रुपए जब्त किए गए। इनमें 500-500 के नोटों की तीन हजार गडि्डयां मिलीं। 7 किलो चांदी और 7 देशों की विदेशी मुद्रा भी मिली। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी एमपी, राजस्थान और पंजाब के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा ने 16 जून को सरेंडर कर दिया था।

Leave a reply