महापौर श्री मुकेश टटवाल एवं निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने किया सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का सम्मान
उज्जैन- नगर पालिक निगम में अपना गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का सम्मान महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव एवं नेताप्रतिपक्ष श्री रविराय द्वारा शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को निगम मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मान समारोह में नगर निगम एवं पीएचई कार्यालय से सेवा निवृत्त हो रहे 18 कर्मचारियों में से उपस्थित 16 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आयुक्त श्री प्रदीप सेन द्वारा किया गया।े
नगर निगम में दीर्घ एवं गौरवशाली सेवाकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी
1. श्रीमति सरिता पति मोहनलाल शर्मा सहायक ग्रेड-3 रिकार्ड विभाग, 2. श्री चंदगीराम पिता कन्हैयालाल मेट स्वास्थ्य विभाग, 3. श्री अशोक पिता सीताराम मेट स्वास्थ्य विभाग, 4. श्रीरामसिंह पिता गंगाराम (बड़ा) श्रमिक रोड़ गैंग शिल्पज्ञ विभाग, 5. श्रीमति विमला बाई पति राधेश्यामसफाई संरक्षक स्वास्थ्य विभाग, 6.श्रीमति शांति बाई पति नत्थुलाल सफाई संरक्षक स्वास्थ्य विभाग, 7. श्री शरीफ पिता चांद सफाई श्रमिक स्वास्थ्य विभाग, 8. श्री सुरेश पिता मुन्नासिंह भृत्य राजस्व विभाग अन्यकर, 9. श्री गजराज पिता गोवर्धन सिंह श्रमिक उद्यान विभाग, 10. श्री बनेसिंह पिता नानाजी श्रमिक उद्यान विभाग, 11. श्री जावेद एजाज मो. कुरेशी उपयंत्री, 12. श्री राजेश पिता मदनलाल शिफ्ट ड्रायवर, 13. श्री अशोक पिता छोटेलाल बिल क्लर्क 14. श्री कमल किशोर पिता रामचंद्र वायरमैन ग्रेड-02, 15. श्री नरेन्द्र पिता बालचंद्र जैन टेली अटे, 16. श्री रणछोड़ पिता भंवरलाल हैल्पर, 17. श्री रोडूमल पिता भंवरलाल हैल्पर, 18. श्री सिराज पिता पीर मोहम्मद हैल्पर
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. योगेश्वरी राठौर, श्री रजत मेहता, श्री अनिल गुप्ता, श्री जितेन्द्र कुंवाल, झोन अध्यक्ष श्री संग्राम सिंह भाटिया, श्री विजय सिंह कुशवाह, कर्मचारी संघ पदाधिकारी श्री पवन व्यास, श्री नितिन मुसले उपस्थित रहे।