अ.भा.उपभोक्ता संगठन की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
उज्जैन- अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन की एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष संदीप सूरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अध्यक्षता ओम भारद्वाज, नगर उपाध्यक्ष आंनद खींची, आगर जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा के करकमलों द्वारा मां वीणा पाणी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत अभिषेक भारद्वाज, ओजस गुप्ता द्वारा किया गया। तत्पश्चात ओम भारद्वाज की अनुशंसा पर शहर अध्यक्ष शिवप्रकाश मेहर, जिला अध्यक्ष पद पर रवि यादव, प्रचार प्रभारी राजेश सारड़ा स्टार फोटोग्राफर को मनोनीत कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने एवं नये सदस्यों को जोड़ने पर जोर देते हुए संगठन की बारीकियों को समझाते हुए अधिकार एवं सेवा पर विशेष प्रकाश डाला। इसमें विशेष रूप से संतोष बनेटिया ने स्वागत भाषण दिया। आनंद बांगोरिया ने अतिथियों का परिचय दिया। बसंत लोदवाल ने आने वाले समय में संगठन को आगे बढ़ाने में जोर डालूंगा। संचालन भारद्वाज एवं सारड़ा ने संयुक्त रूप से किया। आभार अनिकेत भारद्वाज ने माना। धीरेन्द्रसिंह कुशवाह, अशोक बांगोरिया, दिलीप टाटावत, बाबूलाल टांक, निलेश जोशी द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिये गये। यह जानकारी राजेश सारड़ा स्टार फोटोग्राफर ने दी।