भारतीय ब्राह्मण एकता मिशन की जिला कार्यकारिणी का गठन
उज्जैन | इंदौर संभाग जिला खंडवा की भारतीय ब्राह्मण एकता मिशन की जिला कार्यकारिणी का गठन सभी वरिष्ठजनों की उपस्थिति में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा और सचिव संजय शुक्ला को चुना गया।
आयोजन में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी को राष्ट्रीय और संभागीय पदाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र दिए गए। अतिथियों के स्वागत उपरांत उद्बोधन अध्यक्ष मिश्रा द्वारा दिया गया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने संगठन के संबंध में अपने विचार रखे।
एकता मिशन ने ब्राह्मणों के परीपेक्ष्य में 9 संकल्प निर्धारित किए। जिला कार्यकारिणी में संभागीय उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, सुनील मिश्रा, नीरज पाठक, सुदेश मिश्रा, हरिशंकर दुबे, सह सचिव गिरीश तिवारी, विशाल मिश्रा, शशि मिश्रा और मनोज उपाध्याय को बनाया गया। संगठन सचिव राहुल गीते, मनीष चौरे, अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष रितेश मिश्रा, अखिलेश पांडे तथा प्रचारक संदेश तिवारी, अमित डोंगरे, महेंद्र शर्मा, अजयकुमार जोशी, गीतांजलि शर्मा, प्रवक्ता प्रफुल्ल मंडलोई और मीडिया प्रभारी कमलेश पाठक को नियुक्त किया।