top header advertisement
Home - उज्जैन << 21 जगह पर तीन दिनी योग शिविर का समापन, प्रशिक्षकों का सम्मान

21 जगह पर तीन दिनी योग शिविर का समापन, प्रशिक्षकों का सम्मान


उज्जैन | विश्व योग दिवस के अवसर पर आरोग्य योग संकल्प केंद्र द्वारा अलग-अलग जगह पर नि:शुल्क योग शिविरों का आयोजन किया गया। घर-घर योग को पहुंचाने के सकारात्मक उद्देश्य के साथ शुरू हुए इस अभियान को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। आरोग्य योग संकल्प केंद्र के संस्थापक योगगुरु डॉ. मिलिंद्र त्रिपाठी एवं उनकी पूरी टीम लोगों को योग से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। निरंतर योग कार्यक्रमों द्वारा वर्षभर योग जागरूकता हेतु कार्य करने वाले सभी योगाचार्यों का अलग-अलग संस्थाओं द्वारा स्वागत भी किया गया।

योगगुरु डॉ. त्रिपाठी ने कहा अपनी जन्मभूमि उज्जैन के लिए एक स्वप्न था कि योग की इतनी बड़ी टीम बनाऊंगा कि पूरे उज्जैन के घर-घर योग को पहुंचा सकूं, विश्व योग दिवस इस बार इस उद्देश्य की प्राप्ति में मिल का पत्थर साबित हुआ। आरोग्य योग संकल्प परिवार द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों पर नि:शुल्क योग कराया गया। योगाचार्यों की टीम सुरेखा तंवर, एडवोकेट प्रवीण पंड्या, उर्मिला ठाकुर, रत्नेश व्यास, वृत्तिका जोशी, अलका राठौर, लता शर्मा, रेखा पंथी, भारती शर्मा, जूही गेहलोत, दिलीप प्रजापति, राममूर्ति शर्मा, उर्मी बागड़िया, प्रिया शाह का सहयोग रहा। देवास रोड िस्थत कॅरियर इंस्टीट्यूट, गेल इंडिया लिमिटेड, दशहरा मैदान शासकीय योग कार्यक्रम, सेवा भारती तिलकेश्वर बस्ती (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), भाजपा केशव नगर मंडल, भाजपा दीनदयाल मंडल, संत निरंकारी भवन सिंधी समाज, मधुकर बस्ती (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), राष्ट्र सेविका समिति (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), मनोविकास महाविद्यालय, भावसार समाज, मां भवानी योग केंद्र ग्राम बिछड़ौद, िनजी रिहेब सेंटर, विवेकानंद विद्या िवहार विद्यालय, गुरुद्वारा फ्रीगंज, भारत माता मंदिर, बालिका गृह, िनजी स्कूल, जिला न्यायालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु योग शिविर आयोजित िकए गए। योग दिवस के अवसर पर लोगों को योग कराते हुए।

Leave a reply