गैंगरेप पीड़ित आदिवासी बोली- भागती, तो वो मार डालते
उज्जैन में गैंगरेप पीड़ित आदिवासी महिला का कहना है कि खिड़की से कूदकर नहीं भागती, तो आरोपी उसकी हत्या कर देते। इस मामले से जुड़े दो वीडियो सामने आए। पहले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी रवि महिला और उसके पति को बाइक पर ले जाता दिख रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में महिला पूरी वारदात के बारे में बता रही है। पुलिस ने आरोपियों की मदद करने वाले दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
डिंडोरी की रहने वाली 20 साल की महिला लव मैरिज के बाद 19 जून को पति के साथ काम की तलाश में इंदौर में पहुंची। यहां मोबाइल गुम होने पर दोनों ट्रेन से उज्जैन गए। यहां कुछ लोगों से काम मांगा। दोनों इंदिरा नगर चौराहे पर पहुंचे।
यहां बाइक सवार रवि ने उन्हें काम दिलाने का झांसा दिया। ताजपुर के पास खेत में बनी झोपड़ी में ले गया। इस दौरान रवि ने महिला को सफाई करने काे कहा और महिला के पति को सामान दिलाने के बहाने ले गया। उनके जाते ही इमरान ने महिला से रेप किया। इधर, रवि महिला के पति को उज्जैन छोड़कर वापस ताजपुर आ गया। उसने भी महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने अर्द्धनग्न हालत में डेढ़ किलोमीटर तक नंगे पांव भागकर जान बचाई।