राजस्थान में पुजारी सुरक्षा एक्ट के लिए सीएम भजनलाल को अ.भा. पुजारी महासंघ ने भेजा पत्र - दबंगों द्वारा पुजारियों पर किए जा रहे हमलों की निंदा कर कहा सुरक्षा प्रदान करें
उज्जैन- अखिल भारतीय पुजारी महासंघ पिछले 40 वर्षों से देश के पुजारियों के हितों की रक्षा व उनके मान सम्मान और अधिकारों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पुजारी महासंघ पुजारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षशील हैं। जिसके अंतर्गत पुजारी वर्ग की बात शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का कार्य पुजारी महासंघ द्वारा किया जा रहा है।
पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल को एक पत्र भेजकर मांग की है कि राजस्थान के छीपाबड़ौद बारां, केशोरायपाटन, बूंदी, बांसवाड़ा और भरतपुर में दबंगों द्वारा पुजारियों को लाठियों से पीटा जा रहा है। पुजारियों पर हमले हो रहे हैं। इस भय के कारण पुजारी अपने घर, मंदिर सहित गांव तक से पलायन कर रहे हैं। मंदिरों की भूमि पर दबंगों के अवैध कब्जे हो रहे हैं। पीड़ित पुजारी वर्ग द्वारा मजबूर होकर तहसील कार्यालयों, जिला मुख्यालयों पर न्याय के लिए धरना, प्रदर्शन किया जा रहा हैं लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था सहित पुलिस द्वारा कोई सहयोग प्रदान नहीं किया जा रहा हैं। जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही हैं। जिस पर तत्काल संज्ञान लेने का अनुरोध पुजारी महासंघ ने किया हैं। पुजारी वर्ग की अनदेखी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराते हुए राजस्थान सरकार के साथ भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से भी पुजारियों की सुरक्षा के लिए पुजारी सुरक्षा एक्ट बनाने की मांग की गई हैं और दबंगों द्वारा पुजारियों पर किए जा रहे हमलों की निंदा की हैं।