top header advertisement
Home - उज्जैन << भगवान जगन्नाथ हुए बीमार:15दिन जड़ी-बूटियों से होगा इलाज

भगवान जगन्नाथ हुए बीमार:15दिन जड़ी-बूटियों से होगा इलाज


जगत के पालनहार भगवान जगन्नाथ का 51 किलो दूध, दही व पंचामृत से महास्नान हुआ। महास्नान प्राचीन श्री जगदीश मंदिर में हुआ। इसके बाद भगवान 15दिन के लिए बीमार हो गए। गर्भगृह में रखकर औषधी से इलाज कर भगवान को ठीक किया जाएगा। आषाढ़ की दूज पर भगवान ठीक होंगे। फिर वे अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्तों को दर्शन देने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलदाऊ के साथ रथयात्रा पर निकलेंगे।

आज पूर्णिमा के अवसर पर जगदीश मंदिर में भगवान को दूध, दही, नर्मदा जल, गंगा जल, पंचामृत, शहद आदि से दिव्य स्नान कराया गया। महास्नान करीब दो घंटे चल चला। इसके बाद भगवान की दिव्य आरती हुई। मंदिर के महंत नारायणदास ने बताया कि मान्यता है कि जेठ पूर्णिमा पर भगवान महास्नान के बाद अस्वस्थ हो जाते हैं। इसलिए उन्हें दिव्य पदार्थों से स्नान कराया जाता है। इसके बाद वे 15 दिन गर्भगृह में रहेंगे। तब तक सिंहासन पर उनकी जगह भगवान के चांदी के दिव्य मुकुट की ही पूजन होगी। मुकुट ही सिंहासन पर विराजमान रहेंगे। इस दौरान 15 दिन दिव्य औषधियों से उनका उपचार कर वैद्य उन्हें स्वस्थ करेंगे और फिर भगवान भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलेंगे।

Leave a reply