top header advertisement
Home - उज्जैन << कलेक्टर बोले- बीमारियों से ग्रसित कोई भी बच्चा न छूटे, कार्यक्रम में भीगे कपड़ों में पहुंची महिला कार्यकर्ताएं

कलेक्टर बोले- बीमारियों से ग्रसित कोई भी बच्चा न छूटे, कार्यक्रम में भीगे कपड़ों में पहुंची महिला कार्यकर्ताएं


दस्तक अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कलेक्टर नीरज सिंह पुहंचे। दस्तक अभियान 25 जून से लेकर 27 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान के जरिए प्रशासन शिशु और बाल मृत्यु दर में कमी लाना चाहता है।

दस्तक अभियान के तहत प्रत्येक गांव, वार्ड के घर-घर में जा कर 5 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भीगी महिला कार्यकर्ताएं

प्रशिक्षण सुबह 8 बजे से होना था। लेकिन बारिश की वजह से कार्यक्रम 10 बजे के बाद शुरु हुआ। इसीलिए बरसते पानी में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और दस्तक दल के सुपरवाइजर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचे।

कई महिला कार्यकर्ताएं पूरे कार्यक्रम के दौरान भीगे कपड़ों में ही प्रशिक्षण लेती रही। पहले स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास के प्रशिक्षकों ने दस्तक अभियान सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया है।

Leave a reply