top header advertisement
Home - उज्जैन << प्रवेशोत्सव के तीसरे दिन भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया

प्रवेशोत्सव के तीसरे दिन भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया


खाचरौद | स्थानीय शासकीय सीएम राइज उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव के तीसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। विद्यालय में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में 20 पौधे लगाए। कार्यक्रम में विधायक के अलावा विशेष अतिथि एसडीएम नेहा साहू, शिक्षा विभाग के गुरुदत्त जोशी, ​बीआरसी पुष्पराज तिवारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल छाजेड़ थे। सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों प्रीति पाटीदार, कपिल पांचाल, भारती पाटीदार, साइना शेख आदि को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। संस्था प्राचार्य सुरेशचंद्र नागर ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं सीएम राइज स्कूल के लिए सरकार की परिकल्पना, संरचना एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Leave a reply